Site icon WorldWisdomNews

आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश में 15 से करेगी बदलाव यात्रा

पंचकूला

10 दिसंबर 2023

दिव्या आज़ाद

आम आदमी पार्टी, हरियाणा के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश गुर्जर, पार्टी की अम्बाला इकाई की सचिव  एडवोकेट पूजा नागरा और  और सुरेश गर्ग प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सेल आप ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव यात्रा करने जा रही है जिसमें आम जनता को शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, नशा, रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जागरूक करने का कार्य करेगी। यह बदलाव यात्रा 15 दिसंबर से 24 दिसम्बर तक पूरे हरियाणा में (90 विधानसभा एवं 10 लोकसभा) में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा फरीदाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ तथा कालका से एक साथ आरंभ होगी जो कि जींद, भिवानी, पानीपत सिटी और कैथल में जाकर खत्म होगी ।
फरीदाबाद से प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, सिरसा से चेयरमैन चुनाव समिति अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और कालका से राष्ट्रीय सह-सचिव निर्मल सिंह की अगुवाई में यात्रा होगी। इब हरियाणा के लाल न, एक मौका केजरीवाल न के नारे के साथ  यह यात्रा हर विधानसभा के शहर एवं गांव से होकर गुजरेगी। सभी पार्टी नेता अपने विधानसभा क्षेत्र  में जनता के अधिकारों की आवाज पूरे जोर शोर के साथ यात्रा में जागरूकता अभियान के दौरान उठाएंगे और पूरे हरियाणा के लोगों तक पहुंचाएंगे। यह बदलाव यात्रा सभी तरफ से होते हुए जींद में संपन्न होगी व जींद में एक महारैली की जाएगी।