
चंडीगढ़
8 अगस्त 2023
दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में सेक्टर 38 जन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में राष्ट्रीय खादी दिवस स्वदेशी जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। हस्त निर्मित हैंडलूम वस्तु को बनाने वाले काश्तकारों बलबीर कौर, मिनी, दिव्या, सुमति को इस अवसर पर हथकरघा हैंडलूम एवं खादी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी निर्मित वस्तुएं अपनाकर हम सही मायने में हमारे देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज विदेशों में हमारे भारत निर्मित हैंडलूम वस्तुओं की सबसे ज्यादा मांग बढ़ती जा रही है, लेकिन हम भारतीय लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं यह दुखदाई है।
आज इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ अरविंद सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर श्याम, इंस्ट्रक्टर बलवीर कोर, मनजीत कोर, निम्मी, दिव्या, सुमिति, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ,कार्यक्रम की संयोजक शबीना बंसल, प्रदेश मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, नीलम शाह, रिंकू सिंह, रुचि कपूर, रजिया, गीता शर्मा, एवं रितु सूद एवं सैकड़ों की संख्या में खादी के इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
