भाजपा मंडल 9 की पूरी इकाई हुई बागी : हैप्पी ने जनसभा करके किया शक्ति प्रदर्शन

0
1114

चण्डीगढ़

2 दिसंबर 2021

दिव्या आज़ाद

गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी, जो भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य व चण्डीगढ़  प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं, ने नगर निगम चुनाव में टिकट ना मिलने पर अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आज अपने वार्ड में जनसभा करके शक्ति प्रदर्शन किया। उनके साथ भाजपा मंडल नं. 9 की पूरी इकाई के नेता मंडल प्रधान चमन की अगुआई में मौजूद थे। उनके साथ महासचिव श्याम लाल जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलक राज, भाजपा किसान मोर्चा के सचिव बलवीर सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, हिमाचल प्रकोष्ठ के वार्ड नंबर नौ के अध्यक्ष सीताराम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
हालाँकि उन्होंने आज़ाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने की तैयारी की थी लेकिन उससे पहले उन्होंने जनता के राय लेने के लिए जनसभा बुला ली। जनसभा में उमड़ी जनता ने हैप्पी को चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरा हुंकारा दिया परन्तु जनसभा समाप्त होने से पहले ही भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद वहां पहुँच गए व मान मन्नौवल की जिस पर निर्णय कल तक टाल दिया गया।

LEAVE A REPLY