
चण्डीगढ़
17 जून 2019
दिव्या आज़ाद
सुंदरकाण्ड महिला मंडल, सेक्टर 46 द्वारा इसी सेक्टर की मार्किट में छबील का आयोजन किया गया जिसमें भीषण गर्मी में आने-जाने वाले लोगों ने शीतल जल से अपनी प्यास बुझाकर राहत पायी। मंडल की प्रधान सुश्री सुदेश त्रिखा ने बताया कि वह हर साल इसी तरह अपने मंडल की अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ठंडे मीठे जल की छबील लगाती हैं। इसके अलावा यह मंडल समाजसेवा के कई कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। इस मौके पर मंडल की अन्य पदाधिकारी सुश्री सुनीता गर्ग, कृष्णा खंडेलवाल व निशा गांधी आदि भी मौजूद रहीं।
