चरणजीत सिंह बने चण्डीगढ़ टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

0
1400

चण्डीगढ़

30 अक्टूबर 2020

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की एक अहम बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों को चुना गया। चरणजीत सिंह (विल्ली} को प्रधान चुना गया जबकि जगजीत सिंह को चेयरमैन, जसवंत राय को वरिष्ठ उपप्रधान, सतीश कुमार को महासचिव व चेतन को खजांची नियुक्त किया गया। चरणजीत सिंह ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तीन वर्ष के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था समय समय पर रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर व सफाई अभियान आदि जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

LEAVE A REPLY