38वां विशाल मां संतोषी जागरण 18 को

0
1372
World Wisdom News

चण्डीगढ़

18 फरवरी 2021

दिव्या आज़ाद

श्री संतोषी सेवा मंडल एवं महिला मंडल की ओर से 38वां विशाल मां संतोषी जागरण एवं भंडारा शिव एवं संतोषी माता मंदिर, फेज-1 बापूधाम कालोनी, सेक्टर 26 चण्डीगढ़ में कराया जा रहा है। मंदिर परिसर के प्रधान खरौंटूमल भगत तथा संचालिका माता कला देवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार 18 फरवरी को प्रात: छह बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी जबकि रात्रि नौ बजे ज्योति प्रचंड होगी व जागरण होगा। उसके बाद शुक्रवार 19 फरवरी को प्रात: छह बजे आरती एवं भोग होगा तथा दोपहर एक बजे अटूट भंडारा बरताया जाएगा।

LEAVE A REPLY