
चण्डीगढ़
15 फरवरी 2019
दिव्या आज़ाद

शिव सेना (बाल ठाकरे) चण्डीगढ़ प्रदेश की कार्यकारणी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने जानकारी दी है कि पार्टी हाई कमान ने अखिलेश सक्सेना को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से टिकट फाइनल कर दिया है और चंडीगढ़ का उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस घोषणा पर चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ की कार्यकारिणी ने हाईकमान का तहे-दिल से शुक्रिया किया।
उन्होंने बताया की चंडीगढ़ से हाई माइलेज-लेस पोल्युशन फार्मूले के खोजकर्ता रमेश कुमार शर्मा ने शिवसेना पार्टी की नीतियों को समझा और उन्होंने शिव सेना का दामन लिया। उनके साथ चंडीगढ़ की ऑटो यूनियन और धोबी यूनियन के प्रधान भी शामिल हुए। बैठक में रमेश कुमार शर्मा, सुभाष राणा, राकेश भी शामिल थे।
