
चण्डीगढ़
11 अप्रैल 2023

दिव्या आज़ाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने विकास नगर मंडी रोड को बनाने के कार्य की शुरुआत की। कई वर्षों से सड़क की हालत ख़राब होने पर अनिल दुबे के अथक प्रयासों से सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। पिछले 5-6 साल के निरंतर प्रयासों के बाद प्रशासन और नगर निगम के बीच हुए फ़ैसले पर प्रशासन ने विकास नगर मंडी रोड को अपना मानते हुए आज उस सड़क को बनाने के कार्य की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे व प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में शुरूआत करवाई।
इस मौक़े पर अनिल दुबे के साथ प्रशासन के एक्सईन, एसडीओ, जेई ओमप्रकाश यादव, हरदेव, राजपाल, बिरेंद्र, रवि राजपूत, शानू दुबे, धीरज राजभर, संदीप कुमार, आशु रावत, मौजूद थे।
पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ़ इंजीनियर सीबी ओझा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
