भाजपा शासित नगर निगम वार्ड 19 के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है: नेहा मुसावत

0
589

चण्डीगढ़

21 नवंबर 2022

दिव्या आज़ाद

वार्ड नं 19 से आम आदमी पार्टी पार्षद नेहा मुसावत के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने चण्डीगढ़ नगर निगम के खिलाफ रोष मार्च निकाला। नेहा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित निगम द्वारा वार्ड नं 19  रामदरबार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़कों का काम पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है जिससे स्थानीय निवासियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व आये दिन दुर्घटनाएं व झगडे होते रहतें हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 10 दिनों में यहाँ सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो  इससे भी बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY