
चंडीगढ़
5 मई 2021
दिव्या आज़ाद

हिन्दुओं के धर्म ग्रंथों में भगवान् विष्णु के दस अवतार वर्णित हैं। इन दस अवतारों में दसवां अवतार कल्कि का माना गया है जोकि अभी होना है। इस अवतार पर एक हिंदी फीचर फिल्म मास्टर माइंड खालसा राइज ऑफ कल्कि के नाम से बन रही है। आज इस फिल्म का प्री व्यू व गीत रिलीज करने फ़िल्म के लीड कलाकार वीर परवीर सिंह कल्कि के *गेट अप* चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पहुंचे।
