गौरव गोयल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

0
1625

चण्डीगढ़

12 मार्च 2020

दिव्या आज़ाद

भाजपा के युवा व तेजतर्रार नेता गौरव गोयल को भाजपा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नई नियुक्ति पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष थे व उनके नेतृत्व में भाजयुमो ने कई अभियान सफलतापूर्वक चलाए।
पिछले लगभग तीन दशकों से दल व विचारधारा से जुड़े हुए गौरव गोयल, सामान्य परिवार से आते हैं व ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। चंडीगढ़ के विभिन्न मुद्दों व समाज कल्याण पर प्रदर्शनों में उनकी मुख्य भूमिका रही है।

पेशे से एडवोकेट गौरव गोयल की नई नियुक्ति पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला लग गया। उनके समर्थक उनमे एक उभरता हुआ युवा नेतृत्व देखते हैं।

गौरव गोयल जी ने एक संक्षिप्त वार्ता में इस नए उत्तरदायित्व के लिए सभी कार्यकर्ताओं, शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद जी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY