
चंडीगढ़
12 मई 2019
दिव्या आज़ाद
स्व. जय राम जोशी द्वारा वर्ष 1994 में स्थापित ‘मजदूर सेना’ ने भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ से प्रत्याशी किरण खेर को विजयी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मजदूर सेना के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज चेयरमैन सौरभ जोशी की अगुवाई में एक समर्थन पत्र सेक्टर 33 स्थित कमलम में किरण खेर को सौंपा तथा उनको भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बनने वाली सरकार में किरण खेर को सांसद बनाकर दम लेगी। इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार व अजय जामवाल भी मौजूद थे।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मजदूर सेना के अध्यक्ष मेघराज वर्मा ने बताया कि हमें यह बताने का गौरव हासिल करते हैं कि स्व. जय राम जोशी जी की प्रेरणा के चलते वर्ष 1994 में मजदूर सेना का गठन हुआ था। अब हमारे युवा चेयरमैन सौरभ जोशी की अगुवाई में यह सेना अलग -अलग कालोनियों में बिजली-पानी जैसी सहुलतों का समाधान करवाने के लिए प्रयास करती रहती है, इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। यह पिछले 25 वर्षों से गरीब मजदूरों के हित्तों की रक्षा के लिए यत्नशील है इसके साथ 15 हजार गरीब परिवार जुड़ चुके हैं।
इस अवसर सौरभ जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने आपको सौभागयशील मानते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पांच साल की कार्यशैली तथा किरण खेर द्वारा चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए करवाए गए बेमिसाल कार्यों को देखते हुए लोकसभा 2019 में हम किरण खेर जी को विजेता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मजदूर सेना पूर्ण रूप में एकजुट होकर किरण खेर की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर किरण खेर ने मजदूर सेना को भरोसा दिलाया कि मजदूर सेना द्वारा जनहित्त में की जा रही सेवाओं के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा संस्था के सीनियर उपाध्यक्ष कलीराम, किशन चंद मंडियाल, परशूराम, ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव जोरावर सिंह, मदन मंडल, राम शुक्ला, उपाध्यक्ष बरसावन चौधरी, राम सुंदर, रजनीश कुमार भारद्वाज तथा अशोक कुमार, संयुक्त सचिव सुरजीत सिंह फौजी, महासरय चौहान, हंसराज, संतोष कुमार, प्रैस सचिव जगरोशन, बृजपाल सूद व सोमनाथ, कार्यालय सचिव चरण सिंह, रमेश यादव, उदयराज सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, मो. मोयूनो दीन, अमरजीत सिंह, लाल सिंह, निर्मल कांगड़ा, मनोज कुमार मिश्रा, बिक्रम राणा, कुलदीप, सुखविंदर सिंह, राज नारायण पांडे विशेष तौर पर मौजूद थे।
