
चण्डीगढ़
2 मई, 2019
दिव्या आज़ाद

भारतीय मजदूर संघ चण्डीगढ़ द्वारा प्रांतीय कार्यालय सचिव राज नारायण यादव के समक्ष चण्डीगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में पब्लिक हैल्थ वक्र्स यूनियन चण्डीगढ़ के अध्यक्ष मलकीत सिंह और उनके साथियों को भारतीय मजदूर संघ चण्डीगढ़ में शामिल किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख बद्री प्रसाद कौशिक, पूर्व प्रमुख ऊमाकांत तिवारी, प्रधान राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रांतीय कार्यालय सचिव राजनारायण यादव ने संघ में शामिल हुए नये कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मलकीत सिंह और उनके साथियों से संघ केकार्य में ओर अधिक तेजी आयेगी। भारतीय मजदूर संघ चण्डीगढ़ के सभी पदाधिकारियों के साथ मलकीत सिंह ओर उनके साथी कंघे सेकंघा मिलाकर चलेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघचण्डीगढ़ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी नयेलोगों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया औरकहा कि भारतीय मजदूर संघ सदा से मजदूरोंकी एकता अखंडता के लिए जाना जाता है।जब-जब भी किसी भी कर्मी के साथ अन्याय हुआ भारतीय मजदूर संघ ने उनके हितों की लड़ाई लड़ी।
भारतीय मजदूर संघ प्रमुख बद्री प्रसाद कौशिकने मलकीत सिंह को भारतीय मजदूर संघचण्डीगढ़ का वरिष्ठ उप-प्रधान बनाने की घोषणाकी।
