
चण्डीगढ़
18 सितंबर 2022
दिव्या आज़ाद

आचार्यकुल और संवाद साहित्य के तत्वावधान में पूर्व सासंद एवं भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता सत्य पाल जैन ने लेखिका कवयित्री सतवंत कौर गोगी गिल के काव्य संग्रह ‘शुरुआत’ का विमोचन किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष केके शारदा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज सहित जाने-माने लेखक कवि मौजूद थे। सत्य पाल जैन ने संस्था का आभार व्यक्त करते कहा कि आज के दौर की भागदौड़ में उन्हें कवियों के बीच शामिल होने का मौका दिया। इस मौके पर वहां उपस्थित कवियों ने गोगी के संग्रह से कविताएं भी पढ़ कर सुनाई।
