चण्डीगढ़
25 फरवरी 2019
दिव्या आज़ाद
चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा चण्डीगढ़ के उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखते हुए जारी की गई नोटिफीकेशन का भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने स्वागत किया और चण्डीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर, सलाहकार मनोज परिदा और प्रशासन के सभी अधिकारयिों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा लंबित पड़ी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे व्यापारी एडिशनल एक्टीविटी कर सकता है तथा जरूरत के अनुसार अपने इंडस्ट्रीज प्लाज में बदलाव भी कर सकता है और इसके साथ-साथ प्रशासन द्वारा ऑपन को-यार्ड कवर करने की भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस फैसले से चण्डीगढ़ के उद्योगपितयों को भारी राहत मिलेगी और उनके कारोबार में बढ़ोतरी भी होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से शहर के औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। जिसके कारण व्यापारियों को व्यापार करने में मुश्किलें आ रही थी और दिन प्रतिदिन परेशानियाँ भी बढ़ती जा रही थी। लेकिन केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही शहर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द ही करवाया जायेगा।