
चण्डीगढ़
10 अप्रैल 2023

दिव्या आज़ाद
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46 के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया और विभिन्न खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रों को सम्मानित किया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर के विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. बलजीत सिंह (वाइस प्रिंसिपल) के अलावा डॉ. विश्व गौरव और कुमारी सुनीता, डॉ. जीसी सेठी, डॉ. प्रशांत गौरव, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. प्रीत इंदर सिंह, डॉ. अरविंदर सिंह व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ गैर शिक्षण व शिक्षण स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजिंदर कौरा ने अतिथियों, समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
