
चंडीगढ़
28 जनवरी 2022
दिव्या आज़ाद

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में मंडल नंबर 22 के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम सेक्टर 32 सी में आयोजित किया गया। दीपक शर्मा के द्वारा मंडल टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर झंडा फहराया गया।
दीपक शर्मा ने बताया की झंडा फहराने के बाद स्थानीय बच्चों के द्वारा शहीद उधम सिंह की जीवनी पर एक नाटक का मंचन भी किया गया और अंत में आए हुए युवाओं के द्वारा शहीदों के सम्मान में साइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली गईइस अवसर पर विशेष रूप से जिलाध्यक्ष नरेश पंचाल जिला महासचिव राजेश अरोड़ा, पूजा बराड़, रुबी गुप्ता, राम शुक्ला, प्रदीप शर्मा, रविंद्र मलिक, विनोद राणा, कांता सीकरी, मंडल महासचिव गौरी शंकर राय एवं परमपाल सिंह, मंडल सचिव अरविंद रावत, श्यामलाल, आदित्य ठाकुर, अंशुल खंडेलवाल, निशू अरोड़ा, करण बहल डॉक्टर नीलम सूद, नैन ढींगरा, बाबूराम, नतीश अरोड़ा, देवेंद्र कुमार कशमीरी लाल जी, तारा सिंह बिष्ट एवं सेक्टर 32 के निवासी गण उपस्थित रहे।
