
चण्डीगढ़
30 जुलाई 2018
दिव्या आज़ाद

सोशल वैल्फेयर युवा संगठन द्वारा 31 जुलाई को लुधियाना से चण्डीगढ़: तक जाहरवीर गोगाजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। संगठन के चेयरमैन वीर सुरिंदर कल्याण लुधियाना वाले की अगुवाई में निकाली जा रही इस शोभायात्रा का शाम पांच बजे सेक्टर 26 चंडीगढ़ में संस्था के प्रधान संदीप कुमार स्वागत करेंगे। इस शोभायात्रा का समापन एक अगस्त को जनता कालोनी में होगा। यह जानकारी संस्था के महासचिव इंदर ने दी। सेक्टर 26 के स्वागत समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, पूर्व महापौर पूनम सर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, पंचकूला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रंजीता मेहता आदि शामिल होंगे।
